STORYMIRROR

Jyoti Sagar Sana

Action Classics Inspirational

4  

Jyoti Sagar Sana

Action Classics Inspirational

नवरात्रि

नवरात्रि

1 min
247

ये जितनी भी लेखनी अब नौ दिन तक

नारी शक्ति का बखान करेंगी,

क्या वो लडकियों के जन्म पर 

खुश होकर मिठाईयां बांट पायेंगी।


क्या अगर लडकियों का मन होगा

तो वो साइंस भी पढा पायेंगी।

क्या लडकियां बिना दान दहेज 

के किसी योग्य वर से ब्याही जायेंगी।


क्या वो अपने से जुड़ी लडकियों 

का प्रेम विवाह स्वीकार करेंगी।

क्या लिखने वाली लड़कियां खुद दूसरी 

लडकियों के हक के लिये लड़ पायेंगी।

क्या लडकियों की मांऐं बेटा न 

होने का ताना नहीं सुनेंगी।


अगर हाँ तो आपकी लेखनी का स्वागत है, 

यदि नहीं तो आपको सोचने की जरुरत है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action