STORYMIRROR

Sheetal Agarwal

Fantasy Others

4  

Sheetal Agarwal

Fantasy Others

फिल्मों का जादू

फिल्मों का जादू

1 min
266

चीर कर एक विशाल ‌पोस्टर

प्रकट हुआ फिल्म का‌ नायक

गड़गड़ाई सीटियां, तालियां

गूंज उठी अंधेर नगरी


सुंदर काया, असीम माया

की स्वामिनी वो नायिका

आरज़ू जगाए, आहों पर‌ चढ़

ऊंचाइयां छूती जाए 


लड़ाई-झगड़ा, फिर प्यार

तकरार, बेवफाई, गलतफहमियां

विरह की पीड़ा असहनीय

अंत में सुखद मिलाप


इन दोनों की कहानी, हमें

गुदगुदाए, हंसाए, रुलाए

इस कहानी में हम

ख़ुद को ढूंढे जाएं


यूं जुड़ते हैं तार दिल के

फिल्मों की रंगीन दुनिया से

बन जाते नायक-नायिका

चहेते पूरे जहां के


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy