STORYMIRROR

Sheetal Agarwal

Others

4  

Sheetal Agarwal

Others

मेरा देशप्रेम

मेरा देशप्रेम

1 min
259

देश से भिन्न नहीं पहचान मेरी

देश के गौरव में है शान मेरी


कृतज्ञ हूं अपनी सरजमीं की मैं

इसकी उदारता से हूं धन्य मैं


शीलवान जीवन जिऊं मैं

जिम्मेदार नागरिक रहूं मैं


सबको साथ लेकर आगे बढूं मैं

थोड़ा पाऊं, थोड़ा बांटूं मैं


मेरा योगदान छोटा सही

पर बूंद-बूंद से घड़ा भरुं मैं


देश की उन्नति में

पग-पग साथ निभाऊं मैं


घृणा, द्वेष से

बचके चलूं मैं


अकेले इस‌‌ सफ़र में

कारवां बनाती जाऊं मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन