Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Burhan kadiyani .

Tragedy

3  

Burhan kadiyani .

Tragedy

पहचान

पहचान

1 min
420


 ये आग में जो जल गयी 

 उसकी खाक को छानो!

 देखो राख़ का रंग उसमें

मज़हब पहचानो !


देखो तो सही

वो हिन्दू था 

या मुसलमान !


छेनी से अंदर तक छानो

देखो तो सही

वो सिख था या ईसाई !


खाक अगर नहीं बताती सच्चाई 

तो देखो उस धरती को

जहा जला वो !


जानो तो सही क्या है

ज़मीन का नाम ! 

राख को दूर किया !


ज़मीन को साफ किया ! 

साफ साफ अक्षरों में

लिखा मिला हिंदुस्तान !

तब पता चली जलने

वाले की पहचान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy