STORYMIRROR

Pinky Dubey

Abstract Tragedy

3  

Pinky Dubey

Abstract Tragedy

ख्वाहिश

ख्वाहिश

1 min
172

ख्वाहिश है की मेरा भी कोई हो अपना

जो मेरे दुःख दर्द को समझे

जो मेरे सपनों को पूरा करने के लिए मेरा साथ दे

ख्वाहिश है की कोई मेरा भी हो अपना

जो मेरे पागलपन को पसंद करे

जो मेरी बातों को चुप-चाप सुने

ख्वाहिश है की अगर मैं रूठ जाऊँ

तो वो मुझे मनाए

ख्वाहिश है मेरा भी घर हो अपना

जहाँ मैं रह सकूं सुकून से

ख्वाहिश है मैं भी उड़ू खुले आसमानों में

ख्वाहिश मैं भी घूमूँ बाहर

मगर यह ख्वाहिश सपना बन टूट जाती है

जब आँखें खुलती है सुबह

बस रह जाती है एक उम्मीद

काश यह ख्वाहिश मेरी कभी न कभी पुरी हो जाए


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract