STORYMIRROR

Kumar Aman PM

Drama

3  

Kumar Aman PM

Drama

पापा

पापा

1 min
217

लोग कहते हैं कि मैं

पापा की तरह दिखता हूँ

उनकी तरह ही चलता हूँ

खुद उनके जैसा बनने की

मैं भी चाहत रखता हूँ।


बचपन में जिसके सहारे मैंने

उंगलियां पकड़कर चलना सीखा था

जब भी गिरता था मैं

उन्होंने उठना सिखाया था।


आंसुओं को पोंछकर

हर गम से लड़ना सिखया था

माँ की ममता से मैंने

प्यार की निर्मलता को जाना।


पापा ने मुझे हर मुश्किल में

जीने का है हर तरीका सिखाया

अपने सपनों को छिपाकर

मेरी चाहतों को पूरा किया।  


जब भी खुद को हारा हुआ पाया

उन्होंने आगे बढ़कर हौसला बढ़ाया

मुझे डांटकर भी उन्होंने

जीतने का हर तरीका सिखाया।


लिख न सकूँ उनके लिए कुछ और

जिन्होंने मुझपर इतना प्यार बरसाया

शुक्रगुजार हूँ भगवान का मैं

जिन्होंने मुझे उनका बेटा बनाया।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama