STORYMIRROR

Asha Pandey 'Taslim'

Drama

3  

Asha Pandey 'Taslim'

Drama

पालनहार

पालनहार

1 min
28.8K


डूबी नाव से भी

मल्लाह का घर चलता है।


बताता है कोई सोखा

घर में दुष्ट आत्मा की

रोक थाम के लिये।


नाव का कील लाभदायक है

जाते हैं लोग ढूंढने

पुरानी नाव को।


दे आते हैं मुँहमाँगे दाम

ले आते हैं कील मल्लाह से।


दुष्ट आत्मा भागती है या नहीं

लेकिन मिट जाती है दुष्ट भूख।


डूबी नाव का मलबा

मल्लाह की मसीहाई करती है।


डूबने से पहले तक

डूबने के बाद भी।


मल्लाह और भूख की

आह के बीच

रोटी की मसीहाई तले


एक डूबी नाव के काँधे पर

लंगर डाले रहता है पालनहार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Asha Pandey 'Taslim'

Similar hindi poem from Drama