STORYMIRROR

Asha Pandey 'Taslim'

Abstract

4  

Asha Pandey 'Taslim'

Abstract

पालनहार

पालनहार

1 min
334


डूबी नाव से भी

मल्लाह का घर चलता है

बताता है कोई सोखा

घर में दुष्ट आतमा की

रोक थाम के लिये

नाव का कील लाभदायक है

जाते हैं लोग ढूँढ़ने

पुराने नाव को

दे आते हैं मुँहमांगे दाम

ले आते हैं कील मल्लाह से

दुष्ट आत्मा भागती है या नहीं

लेकिन मिट जाती है दुष्ट भूख

डूबी नाव का मलबा

मल्लाह की मसीहाई करती है

डूबने से पहले तक

डूबने के बाद भी

मल्लाह और भूख की आह के बीच

रोटी की मसीहाई तले

एक डूबी नाव के काँधे पर

लंगर डाले रहता है पालनहार।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Asha Pandey 'Taslim'

Similar hindi poem from Abstract