STORYMIRROR

Ramashankar Yadav

Romance Fantasy Others

4  

Ramashankar Yadav

Romance Fantasy Others

ओस मुहब्बत की!

ओस मुहब्बत की!

1 min
337

सुकूँ खो रहा है मजा आ रहा है

सुकूँ खो रहा है मजा आ रहा है

कोई मेरे दिल के करीब आ रहा है

सुकूँ खो रहा है मजा आ रहा है!


ये कैसी है खुशबु हवा सज गई है

ये धुन कैसी चारों तरफ बज गई है

मेरे दिल को कोई तो बहका रहा है

सुकूँ खो रहा है मजा आ रहा है!


ऐसा तो पहले कभी ना हुआ था

किसी ने कभी दिल ना ऐसे छुआ था

ये कैसा है जादू नशा छा रहा है

सुकूँ खो रहा है मजा आ रहा है!


चुपके से आ जा मैं दिल में छुपा लूँ

जमाने की तुझको नजर से बचा लूँ

मुझे तेरा तसव्वुर यूं तड़पा रहा है!

सुकूँ खो रहा है मजा आ रहा है!

कोई मेरे दिल के निकट आ रहा है

सुकूँ खो रहा है मजा आ रहा है!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance