STORYMIRROR

Ramashankar Yadav

Others

4  

Ramashankar Yadav

Others

हे मुरली मनोहर

हे मुरली मनोहर

1 min
228

हे मुरली मनोहर हे बंशी बजइया

तुम्हारे सहारे है जीवन की नइया

भटका बहुत मैं चरण में जगह दो

हो करुणा के सागर हे मेरे कन्हैया


मैं पापी बहुत हूँ मेरा मन है धूमिल

माया की नगरी नहीं कोई कामिल

हूँ बड़ी बेबसी में सम्हालो कन्हैया

हे मुरली मनोहर हे बंसी बजइया

तुम्हारे सहारे है जीवन की नइया


है स्वारथ का डेरा जमाना ये सारा

अपनी खुशी में है अपनों ने मारा

कीचड़ से अब तो निकारो कन्हैया

हे मुरली मनोहर हे बंसी बजइया

तुम्हारे सहारे है जीवन की नइया


कुछ ऐसा कर दो सब भूल जाऊँ

झूठे जहाँ को नजर भी ना आऊँ

तुम्हीं बसो बस नजर में कन्हैया

हे मुरली मनोहर हे बंसी बजइया

तुम्हारे सहारे है जीवन की नइया



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन