STORYMIRROR

Manjeet Kaur

Classics

4  

Manjeet Kaur

Classics

नये राष्ट्र का निर्माण

नये राष्ट्र का निर्माण

1 min
286

हुआ विभाजन देश का १९४७ में

बँटा भारत, पाक और भारत में

पूर्वी और पश्चिमी भाग थे पाक में

बाँगला भाषी रहते थे पूर्वी पाक में

भेद भाव की अग्नि में 


झुलस रही थी पाक सेना 

ढाती थी ज़ुल्म लोगों पर

करती थी अत्याचार लोगों पर

हालात थे बहुत ही बदतर

फैला था असंतोष व्यापक

विरुद्ध जनरल अयुब खान के 

किया गठन मुक्ति वाहिनि का 

मुजीबर्र रहमान ने


पाक सेना के साथ भिडंत में

हुआ कत्ले आम

किया हमला पाक ने

हवाई अड्डों पर भारत के

जवाबी कार्रवाही की सेना ने

दिया साथ पूर्वी पाक का

खिलाफ़ उत्पीडन के


मुक्ति दी पाक के शोषण से

१३ दिन के बाद भीषंण युद्ध के 

आत्मसमर्पण किया पाक सेना ने

सम्मुख भारतीय सशस्त्र बल के 

उभरा एक नया राष्ट्र इस अभियान से

बढा सम्मान भारत का जग में


पर देश की आज़ादी हेतु जी जान लगा दी

सैनिकों की वीरता और बलिदान से

देश के भविष्य के लिए वारा अपना आज

था यह एक ऐतिहासिक युद्ध

मिसाल बना निस्वार्थ मदद की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics