STORYMIRROR

Manjeet Kaur

Inspirational

4  

Manjeet Kaur

Inspirational

हिंदी है भारत माता के माथे की बिन्दी

हिंदी है भारत माता के माथे की बिन्दी

1 min
350


मेरा मान है हिन्दी   

मेरा गौरव है हिन्दी

मेरा अस्तित्व है हिन्दी

मेरा अभिमान है हिन्दी

भावों का उद्गार है हिन्दी

प्रेम की अमृत धारा है हिन्दी

भारत माता के माथे की बिन्दी है हिन्दी


बोलियाँ हैं अनेक हिन्दी की

पद गाये मीरा ने ब्रज भाषा में 

दोहे उच्चारे कबीर ने सधुक्कडी में

चौपाइयाँ लिखी तुलसी ने अवधी में 

प्रियप्रवास लिखा हरिऔध ने खडी बोली में


परिपूर्ण भाषा है हिन्दी

सामर्थ्य असीम हिन्दी की

जन जागृति का गान है हिन्दी

हर भारतीय का गौरव मान है हिन्दी

संग्राम और ज्ञान-विज्ञान की भाषा है हिन्दी


खो रही चमक बिन्दी की

मिट रही पहचान हिन्दी की

हो रही कोशिश इसे मिटाने की 

अपनों से बिछुड बेहाल, हिन्दी खडी बैसाखियों पर

दूर खडी मेरी हिन्दी उदास, माँगे हम सबका साथ

आओ हम सब प्रण करें, भाल की बिन्दी सँवारेंगे

हिन्दी ही अपनाएंगे, बिन्दी का मान बढाएंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational