STORYMIRROR

Manisha Sharma

Romance Others

4  

Manisha Sharma

Romance Others

निस्वार्थ प्रेम

निस्वार्थ प्रेम

1 min
630


मैं पहाड़ हूं और तुम तुम नदी...

मैं तुम्हें बहने से कभी नहीं रोक सकता

और मुझे रोकना भी नहीं चाहिए


किसी रोज जब बहुत अधीर हो जाऊंगा

तब चल दूंगा तुम्हारे साथ 

रेत के...

छोटे छोटे कणों के रूप में 


मैं मानता हूं 

प्रेम मांगने का नहीं 

निस्वार्थ भाव से बांटने का विषय है 


मैंने तुम्हें प्रेम बांटा है 

तुम कहीं और बांटने के लिए 

स्वतंत्र हो....


जिन्हें जीवन में प्रेम मिला, वे समंदर हुए 

और जिन्हें नहीं मिला प्रेम वे पहाड़ बने 

त्रासदी यह है कि 

हमने पहाड़ों को बस कठोर समझा 

जबकि उन्हें समझा जाना चाहिए था 

   प्रेम में प्रतीक्षारत

  एक कोमल हृदय

  जिसने बह जाने दिया नदियों को चुपचाप 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance