STORYMIRROR

Karan Bansiboreliya

Drama Inspirational

4  

Karan Bansiboreliya

Drama Inspirational

नींदे :जिंदगी और संघर्ष

नींदे :जिंदगी और संघर्ष

1 min
366

खोलो किताबें तो आती हैं नींदे

बंद आंखों से सपने दिखाती हैं नींदे

करती है जब कई परीक्षण जिंदगी

अक्सर बिस्तर की उड़ जाती हैं नींदें


किताब के इम्तिहान में नकल काम आती है

जिंदगी के इम्तिहान में अक्ल काम आती है

रुपया पैसा खर्च किया करो संभाल कर

आज की आमदनी कल काम आती है


यहीं चिंता सोने नहीं देती

रात सुबह होने नहीं देती

हम घर के बड़े बेटे है भाई

बस यही जिम्मेदारी रोने नहीं देती

सिमट कर कंबल में रह जाती है नींदें

जिंदगी की हकीकत बताती है नींदे


बंद आंखों के टूट जाते है सपने

खुली आंखों के रह जाते है सपने

रहता अगली पीढ़ी का इंतजार

पूरे करने होते जब पुराने सपने

अपनो के तानों से उड़ जाती हैं नींदें

बंद आंखों से सपने दिखाती हैं नींदे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama