STORYMIRROR

Ankit Raj

Comedy Fantasy

3  

Ankit Raj

Comedy Fantasy

नेता जी

नेता जी

1 min
827

पिछले बार आए थे वोट खातिर

इस बार भी आए हैं चुनावे में

मीटिंग और सभा हो रहा

देखो पीपल के छाँवे में


पांच साल के बाद दिखे है

नेताजी हमरे गांवे में


जनता से वोट लेवे खातिर

नेताजी चल रहे नंगे पावे में

नेता जी के मुंह सुख रहा

अपना काम गिनवावे में


पांच साल के बाद दिखे है

नेताजी हमरे गांवे में


जनता लोग परेशान हुए है

नाश्ता और कुर्सी लावे में

सारे नेता कोशिश कर रहे है

जनता के लुभावे में


पांच साल के बाद दिखे है

नेताजी हमरे गांवे में


सभी लोग सतर्क हो जावो

अब ना आओ इनके बहकावे में

पांच साल के बाद दिखे है

नेताजी हमरे गांवे में


     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy