नदियां
नदियां
सदैव नित्य निरन्तर चलना
हमे सिखाती नदियां !
कैसा भी हो मार्ग ढलना
हमे सिखाती नदियां !
चलते पथ पर आए
पत्थर का सीना चीर कर
बाधाओं से डट कर लड़ना
हमे सिखाती नदियां !
आंधी तूफानों से
डरा नही करती नदियां !
आड़ किसी का
किया नही करती नदियां !
हो विषम परिस्थिति
या हो सरल रास्ता
पर राह से अपनी
मुड़ा नही करती नदियां !
मस्त चाल में अपनी
हैं चलती नदियां !
नही किसी से कुछ
हैं कहती नदियां !
मगर आ जाये जो
अपने मे तो
फ्रंट पेज की सुर्खियां
हैं बनती नदियां !
भीषण जल संकट से
है बचाती नदियां !
हृदय देश का
है कहलाती नदियां !
है फैलकर देश के
कोने - कोने तक
भारत माँ की शोभा
है बढ़ाती नदियां...!
