STORYMIRROR

✍ कुलदीप पटेल के•डी

Inspirational

2  

✍ कुलदीप पटेल के•डी

Inspirational

नववर्ष 2019

नववर्ष 2019

1 min
397


आओ नववर्ष का करें स्वागत

नयी-नयी खुशियों की करें चाहत

ईर्ष्या द्वेष जलन को सदा दूर रखें

दिलों में प्रेम मोहब्बत को दे इजाजत।


अहंकार का भाव नहीं रहे मन में

धैर्य हमेशा बना रहे जीवन में

छोड़ के जाना है गर कुछ तो

सबकी मदद हमेशा रहे धन में।


नहीं कभी किसी से बैर करें

नहीं कभी किसी को गैर करें

गर हर लम्हा खुश रहना है तो

मिल कर सदा सब सैर करें।


बाधाओं को तोड़ कदम बढ़ाये

रुके नहीं अपना फर्ज निभाये

चाहे हो मुश्किलें कैसी भी

चलकर एक अलग निशान बनाये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational