नारी न्यारी तू सबसे प्यारी
नारी न्यारी तू सबसे प्यारी
सृष्टि की अनमोल कृति हे नारी
कल्पना की राज दुलारी
प्रेम की प्रति छबी है न्यारी।
हस हसके सब सहन कर लेती
कभी किसी से उफ न कहती
आंशु छुपाके होठों पर
हमेशा मुस्कान है लाती।
चारों ओर खुशियां बिख्राती
नारी है जो सृष्टि की श्रेष्ठ आधार कहलाती
तपती तड़पती भीगती भागती
हर आक्रोश सहन वो करती
तभी वो उफ ना कहती।
जन्म देती,जीवन नीखराती
बगैर पंख के उड़ना वो सिखाती
हर एक वो सपना पूरी करने की
उम्मीद जगाती , मन की डर भगाती
वो नारी हि है जो सब कुछ करपाती
समाज और परिवार सहेज लेती।
कभी वो बेटी बनके आंगन में खुशियां हे लाती
प्रेमिका बनके प्रेम भाव से मन भर लेती
पत्नी बनके अपनी धर्म निभाती सुकुन ला देती
मां बनके दुःख सूख हर एक आश समेट लेती।
नारी ही एक है
जो आंचल बिछाकर देवी रूपी नारी से
संसार की खुशहाली मांग लेती
अकेली नहीं प्यार की भावनाओं से घिरे।
हौसलों की उड़ान हे नारी
बुलंद है एक प्रतिछबी नारी
हे ममता की मूरत नारी
हे देवी दिव्य सृष्टि आपको नमन हमारी !
