STORYMIRROR

Aarti Sirsat

Crime Fantasy

4  

Aarti Sirsat

Crime Fantasy

"मुझे सहने दो"

"मुझे सहने दो"

1 min
371

 बरसों से जो खामोशी के 

घेरे में छुपाये कुछ शब्द है,

उन्हें आज कहने दो...!

अगर बहते है जो अश्कों के 

धाराओं को तो बहने दो..!!


चाँद तारों की ख्वाहिश 

रखने वालों को चाँद तारों 

के ख्यालों में ही रहने दो...!

सह रही है वो तो बचपन से ही,

बुढ़ापे में भी उसे दर्द सारे सहने दो..!!


कैसे करते हैं दुनिया वाले 

खुद को बेमिसाल, हमें तो

तुम बदनाम ही रहने दो...!

बहुत हद तक कष्ट दे चूका हैं 

इंसान इस धरा को, अब 

धरा को प्रलय करने दो..!!


कल ही तो आई है वो अपना 

आँगन छोड़कर उसे किसी 

और का घर सजाने दो...!

खेतों पर अपना हक जमा 

कर बैठी है नदियाँ, किसान 

को उसका कर्ज भरने दो..!!


क्यों करना है मुकम्मल

इस मोहब्बत को, तुम 

इसे अधूरा ही रहने दो...!

तुम तो रहते हो सरहद 

पर मुझे तुम अपनी 

साँसों में ही बहने दो..!!


तुम्हारी जुदाई का 

दर्द मुझे सहने दो..!!


   


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Crime