STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance Tragedy Thriller

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance Tragedy Thriller

मुहब्बत का कत्ल

मुहब्बत का कत्ल

1 min
9

वो मेरे नैनों में है,

मैं उसके नैनों हूँ,

फिर भी एक वहम के तिनके ने आग लगा दी है।


वो मेरे मन में है,

मैं उसके मन में हूं,

फिर भी यह मन में खयालों का तूफ़ान चल रहा है। 


वो मेरे ख्वाबों में है,

मैं उसके ख्वाबों हूं, 

फिर भी ख्वाबों का महल अब टूटने जा रहा है।


वो मेरे दिल में है, 

मैं उसके दिल में हूं,

फिर भी मामूली सी बात ने राई का पर्वत बना रखा है।


वो भी आज जिंदा है,

मैं भी आज जिंदा हूं,

कत्ल आज "मुरली" की पुरानी मुहब्बत का हुआ है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance