STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Drama

3  

Rashmi Lata Mishra

Drama

मेरी मंजिल

मेरी मंजिल

1 min
505

ढूंढने दो मंजिल अपनी

अब तो रोड़ा ना बनो

बहुत बताया खुद को काबिल

अब जरा मेरी सुनो


गर सुनोगे ना मेरी

सुनाना मुझको आ गया

बेड़ियों को काटने का

यंत्र मुझ को भा गया


 यह चली मैं वह चली मैं

उड़ चली आकाश में

अब ना आऊं हाथ तेरे

और ना आऊं पास मैं


पंख है फैला लिए अब

जाल कैसा भी बुनो

ढूंढने दो मंजिल अपनी

अब तो रोड़ा ना बनो


अब तो रोड़ा ना बनो


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama