STORYMIRROR

Karuna Gudheniya ( kukku ❤️😊)

Romance

4  

Karuna Gudheniya ( kukku ❤️😊)

Romance

मेरी जिंदगी की किताब में

मेरी जिंदगी की किताब में

1 min
397

मेरी जिंदगी की किताब में

अब तुम इस तरह शामिल हो गए हो।

मुझे स्याही बनाकर,

अब तुम मेरी लिखी किताब बन गये हो।


मेरी जिंदगी की किताब में

अब तुम इस तरह शामिल हो गए हो।

किताब में लिखे हर शब्द में,

अब तुम हमारी मुस्कान की वजह बन गये हो।


मेरी जिंदगी की किताब में

अब तुम इस तरह शामिल हो गए हो।

सूरज की पहली किरण के साथ,

अब तुम मेरी प्यारी सुबह की शुरुआत बन गये हो।


रात को चांद की पहली चांदनी के साथ,

अब तुम मेरे सपनों में आने वाले

हसीन ख्वाब बन गये हो।


मेरी जिंदगी की किताब में

अब तुम इस तरह शामिल हो गए हो।

अब तुम मेरे दोस्त ही नहीं,

बल्कि जिंदगी जीने की वजह बन गये हो।


मेरी जिंदगी की किताब में

अब तुम इस तरह शामिल हो गए हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance