STORYMIRROR

Karuna Gudheniya ( kukku ❤️😊)

Inspirational Others

4  

Karuna Gudheniya ( kukku ❤️😊)

Inspirational Others

बचपन को जिंदा रख

बचपन को जिंदा रख

1 min
416

जिंदगी की हर उम्र में, तू बचपन को जिंदा रख।

चाहे आंखों में पानी हो तेरे, तू होंठों पर मुस्कान जिंदा रख।

चाहे टूट जाए तेरा कोई सपना, तू खुली आंखों से हसीन ख्वाब देखना जिंदा रख।

चाहे बिछड़ जाए तुझसे कोई तेरा अपना, तू अपनों में अपनापन जिंदा रख।

चाहे ना पाए तू कोई भी मंजिल, तू रास्तों पर चलना जिंदा रख।

चाहे रूठ जाए तेरा कोई अपना, तू उसे मनाना जिंदा रख।

चाहे कोई भी रिश्ता हो तेरा किसी से , तू उसे निभाना जिंदा रख।

चाहे आए तेरे जीवन में लाख मुश्किलें, तू हौसलों से लड़ना जिंदा रख।

चाहे कोई तोड़े दिल तेरा, तू दिल में उसे बसाना जिंदा रख।

हार जाएगा हर व्यक्ति तुझसे, तू इंसानियत को जिंदा रख।

झुक जाएगा हर शख्स तेरे आगे, तू उस खुदा को दिल में जिंदा रख।

भूल जा आने वाला व बीता कल तू, तू आज को मुस्कुरा कर जिंदा रख।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational