STORYMIRROR

नम्रता चंद्रवंशी

Drama Children

4  

नम्रता चंद्रवंशी

Drama Children

मेरी बिटिया

मेरी बिटिया

1 min
210

मीठी सी शहद की, 

छोटी सी पुड़िया है।

मेरी जान से भी प्यारी ,

मेरी सुंदर सी गुड़िया है।


शरारत इसके दिनभर,

हम सबके के मन को बहलाते हैं।

इसकी प्यारी सी मुस्कान के साथ - साथ ,

हम सब भी दिन- भर हंसते

खिलखिलाते हैं।


कोई जादू तो जरूर है, 

इसके नन्हें - नन्हें हाथों में।

मिठास शक्कर से भी ज्यादा है,

इसकी प्यारी - प्यारी बातों में।


इसकी छोटी - छोटी उंगलियों के सहारे ,

हम अपने भविष्य के सपने संजोते हैं।

स्पर्श मात्र से ही इनके हम सारे जहां के गम भुलाकर,

मीठे सपनों के साथ सुकून से सो जाते हैं

मेरी प्यारी बिटिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama