STORYMIRROR

mridula verma

Romance

4  

mridula verma

Romance

मेरे हमसफर

मेरे हमसफर

1 min
399

इस जीवन का सबसे हसीन 

तोहफा मैंने ईश्वर से पाया है

हमसफर के रूप में जो

मुझे तुमसे ईश्वर ने मिलाया है।।


अब जीवन का हर एक पल 

बन गया है बड़ा ही खूबसूरत

तुझमें दिखती है मेरे हमसफर

मुझको ईश्वर की प्यारी मूरत।।


सारे सुख दुख है मेरे तुमसे

तुमसे ही मेरा जीवन है

बिना तेरे एक पल भी जीना

अब तो लगता है नामुमकिन है।।


मेरे मन के सारे भावों को

तुम पल में पढ़ लेते हो

बिन कहे मेरे एहसासों को

तुम समझ लेते हो।।


तुमसे ही अस्तित्व है मेरा

तुमसे मेरी कहानी है

तुम हो मेरे हर पल में और 

तुम से ही मेरी जिंदगानी है


मेरे जीवन का हर एक लम्हा

तुमने खूबसूरत बनाया है

तुमको हमसफर के रूप में पाकर

मेरा जीवन खुशियों से भर आया है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance