वीर सुभाष चन्द्र बोस
वीर सुभाष चन्द्र बोस
सुभाष चन्द्र बोस पुण्यतिथि
देश प्रेम से जिसने अपना
तन-मन सजाया था
भारत माता का वह लाल
सुभाष चंद्र बोस कहलाया था।।
23 जनवरी 1897 कटक
में जन्में सुभाष चंद्र बोस
माता उनकी प्रभावती देवी
और पिता जानकी नाथ बोस।।
मातृभूमि की रक्षा का बीड़ा
नेताजी ने उठाया था
करोड़ों देशवासियों के ह्रदय में
देश प्रेम जगाया था।।
देश की आजादी के लिए
अपने जीवन भर संघर्ष किया
देश के युवाओं को स्वाधीनता
के प्रति जागरूक किया।।
त्याग, बलिदान के महानायक ने
18 अगस्त 1945 से अलविदा किया
महान देशभक्त की पुण्यतिथि पर
देशवासियों ने शत शत नमन किया।।
