STORYMIRROR

mridula verma

Inspirational

4  

mridula verma

Inspirational

मानव मन

मानव मन

1 min
278

मानव मन में है असीम शक्ति,

बच्चों को विश्वास दिला देना।

कर्म के पथ पर चलना हमेशा,

तुम बच्चों को दिखला देना।।


बाधाएं आयेगी लाखों राह में

मन में आशा का दीप जला देना

कर्म पथ पर आगे बढ़ते रहना

तुम बच्चों को सिखला देना।।


मिलेगी मंजिल जरूर तुमको

लक्ष्य आंखों से ओझल न होने देना

असफलताएं भी लगेंगी हाथ

उनसे सीख जरूर लेना।।


जीत तुम्हारी निश्चित है

बस कांटों पर राह बना देना।

जीवन में मिलेंगी सारी खुशियां

मन में आशा के दीप जला लेना।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational