STORYMIRROR

mridula verma

Inspirational

4  

mridula verma

Inspirational

हिन्दी

हिन्दी

1 min
246

भारत माता के माथे पर 

कुमकुम जैसी सजी हिन्दी 

भाषाऍं हैं अनेकों यहाँ

सबसे प्यारी मेरी हिन्दी।।


व्याकरण से सजी है

हमारी प्यारी भाषा हिन्दी

जन जन के मन में बसी है

हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी।।


सबको मिलकर रहना 

सिखलाती हमारी भाषा हिन्दी 

देश प्रेम की अलख जगाती

हमरी प्यारी हिन्दी।।


देश के गौरव गान की कथा

सुनाती हमारी हिन्दी

काव्य की सुन्दरता को बढ़ाती

हमारी राष्ट्र भाषा हिन्दी।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational