STORYMIRROR

Vikram Kumar

Inspirational

4  

Vikram Kumar

Inspirational

आभारी है भारत

आभारी है भारत

1 min
384

उनके रक्त से सींची हुई एक फुलवारी है भारत

कारगिल के वीर सपूतों का आभारी है भारत

कारगिल वो युद्ध जिसे हम भूले से भी न भूले

जाने कितने लाल यहां के बलिवेदी पर जा झूले

जाने कितने वीर वहां घायल हो पडे़ थे जी

फिर भी उनके मजबूत इरादे नभ से भी बड़े

थे जी


ईश्वर से जो मिला वो अमूल वरदान बचा लेते

वो भी अगर चाहते तो अपनी जान बचा लेते

पर उन्होंने भारत माँ की आन बचाने की ठानी

हिन्द के हर एक वासी के सम्मान बचाने की

ठानी

उनके बूते ही पराक्रम का अधिकारी है भारत

कारगिल के वीर सपूतों का आभारी है भारत

भारत माता के दामन पर लिख डाली अक्षय

गाथा


उनकी चौड़ी छाती से पाक आज भी भय खाता

दर्द और पीड़ा से न कोई समझौता वीरों में

शौर्य साहस का संगम इकलौता यहां के वीरों में

उनका हिम्मत उनका बल ही भारत माँ का

रक्षक है

उनके अदम्य साहस की पूरी दुनिया प्रशंसक है


डटे हुए थे बिना डिगे वो पर्वत जैसे मुश्किल में

छाप छोड़ दी भारत के बच्चे बच्चे के दिल में

उनकी उन बलिदानों का सदा पुजारी है भारत

कारगिल के वीर सपूतों का आभारी है भारत

कारगिल के वीर सपूतों का आभारी है भारत



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational