STORYMIRROR

mridula verma

Inspirational Children

4  

mridula verma

Inspirational Children

हिन्दी

हिन्दी

1 min
286

भारत माता के माथे पर

कुमकुम जैसी सजी है हिन्दी 

विश्व में है अनेकों भाषाएं

सबसे प्यारी है मेरी हिन्दी।।


रस, छंद, अलंकार से

सजी-धजी है प्यारी हिन्दी 

व्याकरण इसका रूप संवारें

बड़ी सहज है मेरी हिन्दी।।


अंतर मन के भावों की

सुंदर अभिव्यक्ति है हिन्दी 

देवनागरी लिपि इसकी

भारत देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी।। 


कवियों की कविताओं में

समाई है हमारी हिन्दी 

हमारे देश की शान है

हमारी भाषा हिन्दी।।


राष्ट्र की एकता को बढ़ाती

सरल सहज मीठी हिन्दी।

सभी के मन में देश प्रेम

जगाती हमारी हिन्दी।।


हमारे देश के गौरव का

सुंदर व्याख्यान करती हिन्दी 

भारतीय संस्कृति की रक्षक है

हमारी भाषा हिन्दी।।


हिंदी है हिंद की शान

ये सबको समझाएं

हिन्दी में करें सारा काम

हिन्दी का मान बढ़ाएं।।


आओ हम सब मिलकर

हिंदी भाषा का गुणगान करें

संपूर्ण विश्व में मिले हिन्दी को सम्मान

मिलकर इस ओर कदम बढ़ाए।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational