STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance

3  

S Ram Verma

Romance

मेरे हमसफ़र तुम हो !

मेरे हमसफ़र तुम हो !

1 min
187

और कैसे बताऊँ तुम्हे की तुम मेरे क्या हो

मेरी ग़ज़लें मेरी नज़्में मेरा लहजा तुम हो


दुनिया वालों से वास्ता ही नहीं रक्खा मैंने

मुझ को दुनिया से ग़रज़ क्या मिरी दुनिया तुम हो


तुम को सदा सर झुका कर ही पढ़ा है मैंने

जैसे आसमां से उतरा कोई फरिश्ता तुम हो


तुम न होते तो मेरा पुनर्जन्म ही ना होता

मेरी ज़िन्दगी की स्याह रातों के चाँद तुम हो


मसीहाओं से मरहम की तलब नहीं मुझ को

दिल ये जानता है की मेरे ज़ख़्मों का इलाज तुम हो


मेरी साँसों का वसीला है तुम्हारी निस्बत ,

मेरी पांव की जमीं हो तुम मेरे सर का आसमां तुम हो


अपनी हाथों की लकीरों पर पूरा भरोसा है मेरा

मेरे हमसफ़र मेरी तक़दीर में लिखे तुम हो ! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance