STORYMIRROR

Pandav Kumar

Romance Inspirational

3  

Pandav Kumar

Romance Inspirational

आसान नहीं होता

आसान नहीं होता

1 min
441

सोच सोचकर दिल हल्का करते हैं

कभी कभी बयां करना आसान नहीं होता


जिस्म चाहने वाले आशिक तो बहुत होते हैं पर,

प्यार में कृष्ण बनना आसान नहीं होता।


चर्चे तो हर जगह होते हैं प्यार के पर,

हीर रांझा बनना आसान नहीं होता।


मुकाम हासिल हो, सब इतने खुशनसीब नहीं होते पर,

आहत दिल से मुस्कुराना आसान नहीं होता।


जब वक़्त भी साथ छोड़ जाए

तब सपनों को जीना आसान नहीं होता


नौका हो जिंदगी अगर

मझधार से निकलना आसान नहीं होता


भाग्य के भरोसे रहोगे कब तक

जिंदगी जीना इतना आसान नहीं होता


जब दर्द की स्याह रातों में

खुद को खुद से बात करनी हो

सारी बात कह पाना आसान नहीं होता


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance