STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Drama

3  

Kawaljeet GILL

Drama

मेरे चेहरे पे

मेरे चेहरे पे

1 min
489

मेरे चेहरे पे क्या लिखा है

जरा तू पढ़ के तो बता,

सुना है मेरे दोस्त

तू मेरे सब राज़ जानता है,


मेरी आँखें क्या बयान करती है

जरा तू मुझे बता दे,

सुना है मेरे दोस्त

तुझे वो सब पढ़ना आता है,


मेरे लबों की हँसी क्या बयान करती है

जरा तू बता दे मुझको,

सुना है मेरे दोस्त

तुझे ये हुनर आता है,


मेरे चेहरे की हर बात जो तू पढ़ सकता है

तो यह हुनर हमको भी सीखा दे,

सुना है मेरे दोस्त तू बहुत पढ़ा लिखा है

अपना ये हुनर हमको भी सीखा दे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama