मेरा प्यार
मेरा प्यार
दिल के संदूक में तुम्हारी तस्वीर रखी है
जब चाहे आंखें बंद करके उसे देख लेता हूं
कुछ धुंधली सी ही नजर आती है तस्वीर तुम्हारी
अब उसी से मैं अपना काम चला लेता हूं।
नज़र के सामने जब तुम आती हो
तो नज़र मिलाने से डर लगता है
हमेशा नजर झुका के ही रखूं मैं तुम्हारे आगे
इतना ज्यादा मैं तुमसे प्यार करता हूं।
ये मन मेरा चंचल सा तेरे बिना लगता नहीं है
पर ये दिल की बात बताने की इजाजत देता ही नहीं है
मेरी खामोशी में ही मेरा प्यार छुपा है
क्या ये सब तुम समझती नहीं हो।
कभी दिल करे तो बात कर लेना
अपने दिल की बात मुझे बता देना
तेरी मेरी जोड़ी जो बनायी है खुदा ने
तो तेरा मेरा मिलन है जरूर होना।

