मेरा हमदम
मेरा हमदम
क्या लिक्खा हैं ?
राज़ इक गहरा।
क्या देखा है ?
उसका चेहरा।
गाते क्या हो ?
उसका नजारा।
क्या बजता है ?
उसका इकतारा।
धड़कन क्या है ?
उसकी इबादत।
सांसें क्या है ?
उसकी अमानत।
उसकी अदाएं ?
लगती क़यामत।
दीदार उसका ?
एक जियारत।
मर जाओगे ?
हो गर इजाजत।
जी लोगे क्या ?
हो गर जमानत।
दिल में क्या है ?
उसकी धड़कन।
और धड़कन में ?
उसकी तड़फन।
याद क्या है ?
उसकी छुअन।
भूलें क्या हो ?
उसका दामन।
जीना क्या है ?
उसका मुस्काना।
और मरना ?
उसका खफाना।
क्या पाया है ?
पागल का तमगा।
क्या खोया है ?
दिल अपना।
वहम क्या है ?
वो अपना हैं।
और हकीकत ?
ये सपना है।
वो कहां है ?
मेरे दिल में।
कहां नहीं है ?
मुस्तकबिल में।
उसका होना ?
रब का होना।
उसको खोना ?
सब को खोना।
नाम तुम्हारा ?
उसका दीवाना।
काम तुम्हारा ?
इश्क़ निभाना।
उसकी जुल्फे ?
काली घटाएं।
उसकी आंखे ?
नूर बरसाएं।
साथ उसके ?
शब मस्तानी।
बगैर उसके ?
आंखों में पानी।
उसकी यादें ?
रात जगाती।
करके वादें ?
आग लगाती।
देखो अगर तो ?
वो शरमाती।
करों जो गुस्सा ?
इश्क़ आजमाती।
उसका चलना ?
नागन जैसे।
उसका बदलना ?
मौसम जैसे।
वो कौन हैं ?
मेरा हमदम।
नाम उसका ?
मेरा हमदम।
मेरी धड़कन,
मेरा हमदम।
मेरी तड़पन,
मेरा हमदम।

