STORYMIRROR

shelly kulwanshi

Inspirational Others

3  

shelly kulwanshi

Inspirational Others

मैं

मैं

1 min
404

बहुत अहंकार है तुझमें

की सबसे अच्छा हूँ मैं,

 तुझे क्या पता लाखों

 विद्वान हैं इस दुनिया में।


यूँ तो कोई भी कह देता है

कि आता है सब मुझको,

हकीकत तो ये है कि

एक जनम कम पड़ जाएगा 

हर चीज़ सीखने में तुझको।


किसी को कभी धर्म जात से मत तोलो

खोलना है तो सब अपने दिमाग को खोलो,

जब भी आए विचार गंदे

उसी समय चढ़ा दो उन्हें फाँसी के फ़न्दे।


इंसान हो, अपने आप को भगवान मत मानो

सब यहीं छोड़ के जाना है बस यह जानो,

कमियाँ बहुत हैं तुझ में यह ना सोच

उनको सुधारूँ कैसे सोचना है तो ये सोच।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational