STORYMIRROR

Saraswati Aarya

Romance

4  

Saraswati Aarya

Romance

मैं खुश किस्मत हूँ

मैं खुश किस्मत हूँ

1 min
419

मैं खुश किस्मत हूँ

कि मुझे आप जैसा हमसफर मिला है

बूंद नहीं सावन सी प्यार भरी बौछारें मिली हैं

मेरा ये जीवन 

बसंत बहार सा खिला है

मैं खुश किस्मत हूँ

कि मुझे आप जैसा हमसफर मिला है


पहाड़ों जैसा मेरा ये जीवन अब तक 

बिल्कुल शांत था

जिसमें मैं अकेली रहती ऐसा कोई प्रांत था

पर आपके कदमों की कारीगरी

मेरे जीवन में समुद्र सी हलचल ले आयी

मेरे आँखों को कई सपने दे दिये

अपने रूप में आपने मुझे कई अपने दे दिये

आपके शब्दों की दिशाएँ

मेरे लिए मंजिल ले आयी

मैं जिसे हर जन्म पाना चाहूँ

आपके प्रेम का ये जो सिलसिला है

मैं खुश किस्मत हूँ 

कि मुझे आप जैसा हमसफर मिला है


सोना -चांदी, हीरे -मोती

ये सारे तो फीके हैं

आपसे जो मुझे मिला है 

वो बहुत अनमोल है

आपकी वाणी में गुड़ सी मिठास

सूरज की पहली किरण सा उज्ज्वल

आपके प्रेम का एहसास

बिन बताये भी आपको

मेरी तकलीफ़ों का आभास है

आपकी मौजूदगी मिश्री से मीठी

दुनिया के दस्तूर तीखे हैं

मेरा जीवन इंद्र धनुष के रंगों जैसा

अब न कोई शिकवा

अब न कोई गिला है

मैं बहुत खुश किस्मत हूँ

कि मुझे आप जैसा हमसफर मिला है ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance