STORYMIRROR

Saraswati Aarya

Others

4  

Saraswati Aarya

Others

कर्जदार

कर्जदार

1 min
14

मैं इस धरती की कर्जदार हूँ

इसने मेरा भार उठाया है

मैं उस सूरज की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे तपाया है

मैं उस भूमि की कर्जदार हूँ

जिसने मेरे लिए अनाज उगाया है

मैं उस पानी की कर्जदार हूँ 

जिसने मेरी प्यास को बुझाया है

मैं उस सुबह की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे जगाया है

मैं उस शाम की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे सुलाया है

मैं उस प्रकृति की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे बनाया है

मैं उस ममता की कर्जदार हूँ

जिसने अपनी कोख में मेरा भार उठाया है

मैं उस पिता की कर्जदार हूँ

जिसने मेरे लिए अपना खून, पसीना बहाया है

मैं उस खिलौने की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे हँसाया है

मैं उस बचपन की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे मासूम बनाया है

मैं उस जवानी की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे जिम्मेदार बनाया है

मैं उस परवरिश की कर्जदार हूँ

जिसने मिट्टी से मुझे इंसान बनाया है

मैं उस गुरु की कर्जदार हूँ

जिसने मुझ में ज्ञान का दीप जलाया है

मैं उस शिक्षा की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे मेरी मंजिल का रास्ता दिखाया है

मैं उस ज्ञान की कर्जदार हूँ 

जिसने मुझे अच्छे बुरे का अंतर समझाया है

मैं उस कला की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे कोशिश करना सिखाया है

मैं उस परीक्षा की कर्जदार हूँ

जिसने मुझे मेहनत करना सिखाया है। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन