STORYMIRROR

Saraswati Aarya

Inspirational

4  

Saraswati Aarya

Inspirational

मित्रता

मित्रता

1 min
24

मित्रता चमकती धूप में ठंडी छांव है

मित्रता गिरकर संभलते हुये पांव हैं

मित्रता एक आश है विश्वास है

मित्रता का हर एक पल खास है

मित्रता हर क्षण की साथी है

मित्रता में हर चीज की आजादी है

मित्रता फूलों की कतार है

मित्रता खुशियों की फुआर है

मित्रता संगीत का सुर, लय और ताल है 

मित्रता बहुत बेमिसाल है

मित्रता जिंदगी की नई शुरुआत है

मित्रता हमेशा के लिए जिंदाबाद है

मित्रता हर शाम के बाद आने वाला सवेरा है

मित्रता में कुछ न तेरा न मेरा है

सच्ची मित्रता अनमिट कहानी है

अच्छी मित्रता सबकी जुबानी है

मित्रता अकेलेपन में साथ के लिए बढ़ता हाथ है

मित्रता मुसीबत में बनती नाथ है

मित्रता एक एहसान है

मित्रता हर किसी पर मेहरबान है

मित्रता न माफी न धन्यवाद है

मित्रता सब कुछ ठीक है वाला जवाब है

मित्रता मिठास का घोल है

मित्रता सोने चाँदी से भी अनमोल है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational