STORYMIRROR

Saraswati Aarya

Inspirational

4  

Saraswati Aarya

Inspirational

महात्मा गाँधी

महात्मा गाँधी

1 min
15

पोरबंदर में जन्में गाँधी जी

मैं जानती हूँ आपका जीवन सरल नहीं होगा

आपने सत्य के मोती अहिंसा का धागा लेकर

सद्भावना को पिरोया है

आप एक कल थे जो गुजर के भी चलायमान हैं

अब आप जैसा कल शायद कहीं नहीं होगा

आज मैं अहिंसा की बात करूँ तो

मुझ पर हँसते हैं लोग

सत्य की बात करूँ तो

बरसते हैं लोग

आज तो दुनिया में असत्य और हिंसा का

बोलाबाला है

प्रेम और भरोसे का दम घोट डाला है

जो भी हो मैं आपके नक्श -ए - कदमों पर चलूँगी

सत्य की डगर पे जलना पड़े तो जलूँगी

मैं जानती हूँ जहाँ सत्य है वहाँ जन निराश नहीं

जहाँ असत्य है वहाँ प्रभु आस नहीं। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational