STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Drama

3  

Pawanesh Thakurathi

Drama

मैं खेलूं होली तुम्हारे नाम की

मैं खेलूं होली तुम्हारे नाम की

1 min
252

मैं फेंकूं तुझ पर

पिचकारी की धार

मैं लादूँ तुझ पर

गुलालों का भार


मैं रंग जाऊं तेरे रंग में

खो जाऊं तेरे संग में

डूब जाऊं तेरी

खुश्बू के भंग में


मैं लगाऊं मुहब्बत का

अबीर तुझ पर

मैं देखूँ अपनी

तकदीर तुझ पर


मैं खेलूं होली

तुम्हारे नाम की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama