STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Others

3  

Pawanesh Thakurathi

Others

दिसंबर के महीने में

दिसंबर के महीने में

1 min
145


बादल होवें सिरफिरे

थप-थप-थप-थप बर्फ गिरे

धरती के नगीने में

दिसंबर के महीने में। 


मनुज रजाई के भीतर

बन जाता है घर तीतर

जाड़े के करीने में

दिसंबर के महीने में। 


चूल्हे की आग है भाती

गरमी की याद है आती

आता है मजा अदरक की चाय पीने में

दिसंबर के महीने में। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन