STORYMIRROR

Diwa Shanker Saraswat

Classics Inspirational

4  

Diwa Shanker Saraswat

Classics Inspirational

मैं एकांत चाहता हूं

मैं एकांत चाहता हूं

1 min
866

मैं एकांत चाहता हूं

कभी मैं एकांत चाहता हूं

कुछ देर ही सही

खुद को ढूंढना चाहता हूं


इस भीड़ में दोड़ते दोड़ते

कितनों को देखता रहता

मै खुद कहाँ हूं

खुद को देखना चाहता हूं

सभी की ताकत और कमजोरी

जानने से क्या होगा

खुद की क्या ताकत

क्या है कमजोरी

जानना चाहता हूं

इस चोले को खुद समझता

पर लगता न सत्य पूर्ण मुझको

चोले में छिपा मै हू कहाॅ

उस मैं को देखना चाहता हूं


अब मैं एकांत चाहता हूं

खुद को तलाशना चाहता हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics