STORYMIRROR

bhandari lokesh

Classics

4  

bhandari lokesh

Classics

क्या है जिंदगी?

क्या है जिंदगी?

1 min
282

जिंदगी क्या है ?

कभी फूल

कभी कांटों की राह है जिंदगी

कभी मुस्कुराहट

कभी दर्द की आह है जिंदगी


कभी नदियों की कल कल

कभी दो दिलों की हलचल

कभी पक्षियों का सुर तो कभी

सरगम है जिंदगी


दोस्ती की खुशबू

कहीं नफरत की आंधी है जिंदगी

चार दिन की मेहमान

किसी का पग पग इम्तिहान

कभी एक दूजे की जान है जिंदगी


कभी तुम्हारी तो कभी हमारी

पहचान है जिंदगी

कभी मिलन का इंतजार

कभी बिछुड़न की तकरार


बड़ी खुशनुमा है जिंदगी

कहीं जीत है तो कहीं हार

ऐ जिंदगी तू ही बता

क्या है जिंदगी ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics