STORYMIRROR

Ravi PRAJAPATI

Children

3  

Ravi PRAJAPATI

Children

मैं भी जाऊंगा स्कूल

मैं भी जाऊंगा स्कूल

1 min
364

मम्मी मेरा नाम लिखा दो, मैं भी जाऊंगा स्कूल।

मेरी साइकिल पर भी, अब तो जम गई है धूल।


मेरे भी अब दोस्त न मिलते, जैसे सभी गये है भूल।

मेरी कॉपी पेन भी मईया, जैसे लगते मंत्र मूल।


लंचबॉक्स में रक्खा क्या मां ने, थाली के आगे गये सब भूल।

कैसे पहनूं जूता मोजा, टाई बांधना भी गया भूल।


देर सबेर कैसे भी जागूं, कोई अब न सकता बोल।

देर हो रही राजा भैया, कब जाएगा तू स्कूल।


नहीं है डर बैन छूटने का, अब तो सब होता उल जलूल।

कब मां नाम लिखाओगी, मैं कब से जाऊंगा स्कूल।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children