STORYMIRROR

ज्योति किरण

Abstract Romance

4  

ज्योति किरण

Abstract Romance

मैं और तुम

मैं और तुम

1 min
596

मैं तुमको अपना हृदय लिखूँ,

तुम मुझको अपनी प्रीत लिखो।

मैं तुमको जीवन राग लिखूँ,

तुम मुझको मधुर संगीत लिखो।।


तेरे मेरे साथ की घड़ियाँ

इतनी मधुरम, व्यापक हों...

मैं, ख़ुद को तुझमें विलय करूँ,

तुम मुझको अपनी जीत लिखो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract