STORYMIRROR

Shruti Kaushik

Classics

3  

Shruti Kaushik

Classics

मां

मां

1 min
231

मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत तुम हो मां 

तुम हो मेरी पहली गुरु मेरी मां।

तुम हो मेरी पहली दोस्त

तुम हो दुनिया का दूसरा नाम मेरी मां।

 

जब थक कर हार जाती हूं,

तो ताकत की दवा तुम हो मेरी मां।

जब दुनिया की हकीकत को

जानकर दुखी में हो जाती हूं,

तुम हो वो जो मुझे गले लगा कर

मेरे साथ रो लेती हो मां।


 तुम पर शुरु,

तुम से खत्म मेरी कहानी हो जाए मां.

खुद दुखी होकर जो मुझे

हंसाती वो तुम हो मेरी मां।


 टूट कर बिखर कर ना जाने

कितनी बार गिर चुकी हूं मैं,

 पर हर बार एक नई उम्मीद

तुम दिखाती हूं मेरी मां।


अनकहे जो शब्द समझ कर,

मुझे समझ जाए वह तुम हो मेरी मां.

गर्मी में जो हवा, 

सर्दी में जो आग का 

एहसास करा वो तुम हो मां।


भगवान का अंश तुम हो मेरी मां

मेरी जिंदगी की पहली जरूरत तुम हो मां.

मेरी जिंदगी की परछाई तुमसे है मेरी मां

तुम हो मेरा अस्तित्व,तुम हो मेरी कहानी मां

तुमसे है मेरी पहचान मेरी मां।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics