STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Drama

3  

Preeti Sharma "ASEEM"

Drama

क्या यही प्यार है

क्या यही प्यार है

1 min
250

क्या यही प्यार है

प्यार जीवन में, 

विश्वास लाता है।

जीने की उमंग,

जीतने का,


उत्साह लाता है।

इंसान का इंसान पर,

भरोसा बढ़ाता है।


प्यार के नाम पर, 

जो ठग कर ,

अविश्वास बढ़ाते है।


क्या

यही प्यार है।

ऐसे लोग जिंदगी में,

कभी विश्वास नहीं पाते हैं।

प्यार जीवन में,

जीने का जज्बा लाता है।


हर चीज को सुंदर,

और रब तक ले जाने का,

रास्ता बनाता है।


प्यार के नाम पर, 

जो झूठ -फरेब करके,

जो प्यार के ,

जज्बात से खेल जाते है।


क्या

यही प्यार है

ऐसे लोग प्यार के,

जज्बात से,

खाली रह जाते हैं।


प्यार जीवन में ,

सम्मान लाता है।

हर इंसान खास है।

यह अहसास लाता है।


प्यार के नाम पर,

जो सम्मान से,

खेल जाते हैं।


क्या.....?

यही प्यार है।

ऐसे लोग अपनी ही,

नजरों में कभी,

उठ नहीं पाते है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama