STORYMIRROR

Indu Tiwarii

Romance

4  

Indu Tiwarii

Romance

क्या करें

क्या करें

2 mins
15

रात में अश्क न बहाएं तो क्या करें

तुम्हें एक पल भी

भुला न पाएं

तो क्या करें


हर पल तुमसे 

मिलने को दिल करता है

अगर तुमसे मिल न पाएं

तो क्या करें


तुम्हारी याद में ये

दिल धड़कता है

इसे न धड़काएँ 

तो क्या करे


सुना करते हैं

तुम्हे अंधेरे नही पसन्द

तुम्हारी राहों में 

दिल न जलाये

तो क्या करें


चांदनी रात में 

चकवी को होता है

चकवे का इंतज़ार

हम तुम्हारा इंतज़ार न करें

तो क्या करें


'मन' में तुम्हारे 

मिलन की है प्यास

इस प्यास को 

बुझा न पाएं

तो क्या करें 


दिल को कुछ समझा

न पाएं

तो क्या करें

रात में अश्क न बहाएं

तो क्या करें।

    


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance