STORYMIRROR

Indu Tiwarii

Tragedy

4  

Indu Tiwarii

Tragedy

फिर तुम ये न कहो

फिर तुम ये न कहो

3 mins
15

सुनो, 

तुम्हारी कोई 1 करोड़ या 2 करोड़ 

की शादी तो नहीं आ रही

फिर तुम बाद में ये कहो,

तुम्हारे घर से कुछ नहीं मिला..


सुनो,

कोई बहुत रूपसी लड़की का 

रिश्ता तो नहीं आ रहा

जिसकी बड़ी बड़ी आंखें और

पतले से होंठ हो

हाइट सिर्फ तुम से 1 इंच कम हो

और बाल उसके कमर तक हों

फिर तुम बाद में ये कहो,

बहुत सुंदर थी वो

तुमने तो मुझे फंसा लिया..


सुनो, 

कोई पी एच डी या एम बी ए

की हुई लड़की का रिश्ता 

तो नहीं आ रहा

जो तुम्हें लव और लाइफ की 

फिलॉसफी और मैनेजमेंट दोनों के 

फायदे नुकसान समझा दे 

फिर तुम बाद में ये कहो,

तुम जैसी गंवार से पाला पड़ गया

वरना वो वहुत होशियार थी..


सुनो,

कोई स्कूल टीचर या बैंक एंप्लॉय

या फिर कोई 9 टू 5 

जॉब वाली लड़की का रिश्ता 

तो नहीं आ रहा

जो सुबह काजल लिपस्टिक लगा के

और डेली सुंदर सुंदर से क्लच

और स्लिंग बैग लटका के

गाड़ी सेल्फड्राइव करके

इंडिपेंडेंट होने का जो तुम्हें

भरपूर एहसास दिलाये

फिर तुम बाद में ये कहो,

एक काम तुम ठीक से 

अकेले नहीं कर सकती हो

मेरी जिंदगी नरक हो गई 

तुम जैसी फूहड़ से शादी करके

वरना वो सेल्फ़ डिपेंडेंट थी..



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy